Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर: गंगा किन्नर हत्याकांड में नाबालिग सहित पांच गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा 

गाजीपुर में वर्चस्व की लड़ाई के चलते हुए गंगा किन्नर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एएसपी सिटी ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि मुख्य शूटर सत्यम राम समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता बिट्टू किन्नर और उसके अन्य साथी अभी फरार हैं।

गंगा किन्नर और बिट्टू किन्नर, स्वर्गीय दया किन्नर के शिष्य थे। दया किन्नर की मृत्यु के बाद दोनों के बीच क्षेत्रीय बर्चस्व को लेकर विवाद बढ़ गया। 8 जनवरी 2024 को सत्यम नामक युवक ने गंगा किन्नर को गोली मारी थी, जिसमें वह घायल हो गया था। गंगा ने बिट्टू किन्नर गैंग और सत्यम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जो अभी अदालत में लंबित है।

29 दिसंबर को नंदगंज बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में गंगा किन्नर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गंगा के पिता ने पुराने नामजद अपराधियों का नाम पुलिस को बताया। पुलिस की जांच में यह सामने आया कि गंगा और बिट्टू किन्नर की दुश्मनी का लाभ रानी किन्नर ने उठाया।

पुलिस के अनुसार, रानी किन्नर दोनों के संपर्क में थी और हत्या की साजिश में शामिल थी। उसने बिट्टू किन्नर और उसके साथियों को गंगा की गतिविधियों की जानकारी दी। रानी का उद्देश्य था कि गंगा की हत्या के बाद बिट्टू फंस जाए और पूरे क्षेत्र पर उसका वर्चस्व स्थापित हो सके।

Advertisement

गिरफ्तार अभियुक्तों में मुख्य शूटर सत्यम राम (20), अजय राम (21), मिथिलेश यादव (18), रानी किन्नर (28), और एक नाबालिग शामिल हैं। इनके खिलाफ मुकदमा संख्या 245/2024 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुख्य साजिशकर्ता बिट्टू किन्नर और उसके अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page