Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर के अभिषेक तिवारी ने अबू धाबी में बढ़ाई यूपी दिवस की गरिमा

Published

on

जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास के प्रांगण में उत्तर प्रदेश दिवस 2026 अत्यंत उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक भव्यता के साथ मनाया गया। संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे उत्तर प्रदेश मूल के 300 से अधिक प्रवासी भारतीयों ने भाग लेकर अपने प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की लोक कला, लोक नृत्य, संगीत, पारंपरिक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विदेशों में बसे उत्तर प्रदेशवासियों को एक साझा मंच पर जोड़ना और प्रदेश की गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करना रहा।

गाजीपुर जिले के जमानिया निवासी विद्वान स्वर्गीय पंडित सतीश तिवारी व्यास जी के सुपुत्र अभिषेक तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। अभिषेक तिवारी के माध्यम से विदेशी धरती पर भी जीवंत दिखाई दिए। यह दृश्य प्रवासी भारतीयों के लिए अपनी जड़ों, आस्था और परंपरा से जुड़े रहने का प्रेरक संदेश बन गया।

Advertisement

समिति सदस्यों की सराहनीय भूमिका इस भव्य समारोह के सफल आयोजन में समिति सदस्यों अभिषेक तिवारी, अविनाश दुबे, रमेश सेठ, विभूति द्विवेदी, जय प्रकाश पांडेय, विवेक तिवारी और संजीत गुप्ता की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। सभी ने अपनी अथक मेहनत, सुव्यवस्थित योजना और उत्कृष्ट टीमवर्क से कार्यक्रम को ऐतिहासिक व यादगार बना दिया।

आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के पीछे एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य राकेश त्रिपाठी, अमित तिवारी, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, रुद्र चतुर्वेदी, प्रशांत तथा कल्चरल कमेटी का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन डॉ. निशी, शालिनी और रुचिरा ने किया।

इस अवसर पर भारतीय दूतावास, अबू धाबी से प्रेम की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। साथ ही सभी UAE कमेटी लीड्स की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक प्रभावशाली बनाया।  उत्तर प्रदेश की परंपराओं, कला, संस्कारों और सामाजिक मूल्यों को वैश्विक मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी बना।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page