पूर्वांचल
गाजीपुर : अखिल भारतीय ब्राह्मण संरक्षण संघ भारत के तत्वाधान में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह
अखिल भारतीय ब्राह्मण संरक्षण संघ भारत के बैनर तले शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। भारी संख्या में ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की भव्यता और दिव्यता को देखते हुए सब लोग अपने आप में मस्त दिखे।

इस दौरान काव्य सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। लोगों ने एक से बढ़कर एक काव्य शैली में अपनी प्रस्तुति दी और लोगों की खूब तालियां बटोरी। ब्राह्मण संरक्षण के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर अंगवस्त्र एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे के गले मिलकर लोगों ने सम्मान किया और पूरे जनपद के लोगों को होली की बधाई दी और सौहार्द वातावरण से इस त्यौहार को मनाया जाए, ऐसा लोगों ने को जनपद के लोगों से आग्रह किया।

इस होली मिलन समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर तिवारी, महासचिव मनीष तिवारी, प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्रभाकर तिवारी (सोनू) प्रधान, निलेश दुबे, अभिषेक चौबे, महेश चौबे, मोहित मिश्रा, डा. रोशन पाण्डेय, रोहित पाण्डेय पीचे अमित पांडे गौरव पांडे, राजू पांडे, बाबा पांडे, बंटी, निकेश पांडे, निकेश दुबे, विनीत, अंकित, पंकज, चंदन, अभिषेक तिवारी, अंकित तिवारी, गूगल तिवारी, रिंकू पांडे आनंद पाठक, बालेश्वर पांडे उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
