वाराणसी
गर्मी की छुट्टी बिताने ननिहाल आए बच्चे की मौत
Loading...
Loading...
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर (चंगवार) स्थित ननिहाल में दस साल के मासूम बच्चे की बुधवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
Loading...

जानकारी के अनुसार, जंसा थाना क्षेत्र के भड़ाव गांव निवासी संता पटेल का बेटा आयुष उर्फ गोलू (10) गर्मी की छुट्टी में चार दिन पहले ही नाना रामलखन के घर आया था। दोपहर में कुछ बच्चों के साथ वह गांव के तालाब में नहाने चला गया। नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और तत्काल निजी नर्सिंग होम ले गए जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
Continue Reading
