वाराणसी
गर्मी का सितम जारी, आंधी-पानी के आसार
वाराणसी। अप्रैल के महीने में गर्मी का पारा इतना चढ़ा कि लोग बेहाल हो गए। लेकिन मई महीने के पहले दिन बुधवार को लोगों को थोड़ी राहत मिली। बुधवार को दिन में हवा की रफ्तार और धूप का असर कम रहा। मौसम में आए इस बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

तो वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में अधिकतम तापमान 1, न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी बुधवार को 41.8 रहा जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 से कम होकर 24.0 पहुंच गया।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि, इस सप्ताह तीन से पांच मई तक आंधी के आसार हैं। कुछेक जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम में बदलाव की संभावना है। उन्होंने भीषण गर्मी को लेकर लोगों को चेताते हुए कहा कि, इस मौसम में सुबह का बना खाना शाम को कदापि ना खाएं। दो से तीन लीटर पानी जरूर पिए और भोजन में सलाद जरूर शामिल करें। घर से बाहर निकलते समय छाता या टोपी का प्रयोग जरूर करें।
