Connect with us

गाजीपुर

गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व शिशु का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न

Published

on

महिला सशक्तिकरण पर जोर, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई

गाजीपुर। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बरहापुर बीआरसी, विकास खंड देवकली में “पोषण पंचायत कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य, राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान छह गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और एक शिशु का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Advertisement

मुख्य अतिथि ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन की दिशा में एक सशक्त पहल है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

क्षेत्राधिकारी सदर ने मिशन शक्ति के तहत उपस्थित महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी तथा साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112, 108, 1076 आदि) की जानकारी दी और बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं इन सेवाओं का उपयोग कर सकती हैं।

कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी, सीडीपीओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा ग्राम पंचायत प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page