Connect with us

मुम्बई

गणेश उत्सव से पहले एमएसआरटीसी कर्मचारियों ने किया हड़ताल

Published

on

मुंबई। महाराष्ट्र में गणेश उत्सव से पहले महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों ने वेतन और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। इस कारण राज्य के कई हिस्सों में बस सेवाएं बाधित हो गयी हैं। हड़ताल शुरू होते ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सैलानियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल का ऐलान गणेश उत्सव से चार दिन पहले किया गया, जिससे राज्य के कई हिस्सों में एसटी बसों का संचालन ठप्प हो गया है। यह त्यौहार महाराष्ट्र, विशेषकर तटीय कोंकण इलाके में, सबसे बड़े पर्वों में से एक माना जाता है।

एमएसआरटीसी ने पहले गणेशोत्सव के दौरान मुंबई, ठाणे और पालघर से 5,000 अतिरिक्त गणपति स्पेशल बसें चलाने की योजना बनायी थी, जो अब हड़ताल के कारण बाधित हो गया है। MSRTC के एक प्रवक्ता ने कहा कि 11 ट्रेड यूनियनों की कार्य समिति द्वारा आहूत हड़ताल के कारण निगम के कुल 251 बस डिपो में से 63 बस डिपो पूरी तरह बंद रहे। वहीं 73 बस डिपो आंशिक रूप से बंद रहे। जबकि शेष 115 पूरी तरह संचालित रहे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए बुधवार शाम सह्याद्री गेस्ट हाउस में एमएसआरटीसी ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ बैठक बुलाई थी। इस बैठक में क्या फैसला लिया गया इसकी घोषणा संभवत मुख्यमंत्री प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कर सकते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page