चन्दौली
गणतंत्र दिवस हमारी एकता अखंडता और गौरव का प्रतीक पर्व है: देवता प्रधान
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। नियमताबाद ब्लॉक के भुजहुआ गांव के देवता एकेडमी इंग्लिश स्कूल में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार यादव व देवता प्रधान ने किया इसके बाद अदब से खड़े होकर सभी ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत गजल और भाषण प्रस्तुत किया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार यादव उर्फ देवता प्रधान ने अपने संबोधन में राष्ट्र को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के गौरव सम्मान और संवैधानिक अधिकार का दिन है। 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। यह दिन हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों- महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसे महापुरुषों के साथ ही देश के लिए अनेक ज्ञात अज्ञात बलिदान देने वाले सेनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने हमें आजाद और संवैधानिक भारत दिया।

संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे का अधिकार देता है और यह बताता है कि कानून के सामने सब बराबर हैं। आज का भारत, एक प्रगतिशील भारत है। हम तकनीक, शिक्षा, और रक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। गणतंत्र दिवस हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है और यह संविधान के प्रति निष्ठा और समर्पण बनाए रखने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर संकल्प लें कि हम अपने देश को शिक्षित और विकसित बनाने में अपना योगदान देंगे।
इसी के साथ उन्होंने भरे मंच से बताया कि हमारे गांव भुजहुआ के निवासी असलम के लड़के आनस जो कि दोनों हाथ से विकलांग है वह मेरे विद्यालय में एलकेजी का छात्र है। मैं यह घोषणा करता हूं कि इस लड़के की पढ़ाई मेरे विद्यालय में पूरी तरह से नि:शुल्क रहेगी यदि इसके बावजूद किसी भी बच्चे का कहीं भी कोई सरकारी नौकरी लगता है तो हम भारतीय युवा मंच से उस बच्चे का आर्थिक मदद करेंगे।
इस अवसर पर अजय यादव पिंटू प्रमोद यादव युवा भारतीय मंच के अध्यक्ष प्रताप चौबे रोहित यादव कोषाध्यक्ष भारतीय युवा मंच अजय यादव पत्रकार नंदलाल रविंद्र यादव अशरफ अली राहुल दिवाकर सत्यम सुमित के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय पांडे सीता गुप्ता राहुल कुमार शशि यादव मुस्ताक अजीत सरिता पटेल एकता पटेल नीति विश्वनाथ नुसरत परवीन हर्ष पूजा यादव पूजा चौहान के साथ विद्यालय से जुड़े तमाम कर्मचारीगण व बहुत से बुद्धिजीवी समाजसेवी बिजनेसमैन व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
