Connect with us

आजमगढ़

गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी ने किया झंडारोहण

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कलेक्ट्रेट परिसर में झंडारोहण किया और राष्ट्रगान हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ करते हुए सभी को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचारों की अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता तथा समानता सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया।

जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन हमारे संविधान को लागू करने का दिन है, जो विश्वभर में अपनी विशिष्टता के लिए जाना जाता है। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान विभिन्न देशों के संविधानों के अध्ययन के बाद तैयार किया गया और इसे बनने में 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन का समय लगा।

वर्तमान में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। उन्होंने सभी से अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और मनोयोग से निभाने का आह्वान किया, ताकि आम जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि हमें अपने गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने सभी से अपने-अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करने और आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए जनता की समस्याओं को हल करने की अपील की।

Advertisement

इस अवसर पर जीजीआईसी की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जिसे सराहना मिली। जिलाधिकारी ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी वि./रा., मुख्य राजस्व अधिकारी और कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page