Connect with us

गोरखपुर

गणतंत्र दिवस पर अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निरोधक समिति कार्यालय पर हुआ भव्य झंडारोहण

Published

on

गोरखपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निरोधक समिति के कैंप कार्यालय, गोलघर गोरखपुर में भव्य झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में राष्ट्रीय मुख्य महासचिव शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति निष्ठा, ईमानदारी एवं भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने का अवसर देता है। समिति देशभर में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता अभियान को और तेज करेगी।

समिति के संयोजक कलीम उल हक ने अपने वक्तव्य में कहा कि समिति देश स्तर पर आम जनता की समस्याओं को लेकर निरंतर संघर्ष कर रही है। हमारा उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ जन-जन को जागरूक कर एक स्वच्छ एवं पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करना है।

Advertisement

समिति के मीडिया प्रभारी दुर्गेश मिश्र ने कहा कि मीडिया समाज का आईना है और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। समिति द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों को मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विपिन कुमार राय ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान ने हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का बोध कराया है। जब तक प्रत्येक नागरिक ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करेगा, तब तक भ्रष्टाचार समाप्त नहीं हो सकता।

वहीं अधिवक्ता राम प्रकाश सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प है। समिति के सभी कार्यकर्ता समाज सेवा और भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान गत वर्ष समाज सेवा एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समिति के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत मिष्ठान वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर कलीम उल हक, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, योगेंद्र कुमार गौड़, रामप्रकाश सिंह, विपिन कुमार राय, प्रखर अग्रवाल, नरेंद्र गौड़, संजय पति त्रिपाठी, दुर्गेश मिश्र, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, वशिष्ठ मुनि पांडे, रवि गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संविधान की मर्यादा बनाए रखने एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page