Connect with us

Uncategorized

गंजारी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मार्च 2026 तक होगा तैयार : कौशल राज शर्मा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (सेवापुरी)। कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने शनिवार को गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया। तत्पश्चात कमिश्नर ने बताया कि, गंजारी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मार्च 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से इसका उद्घाटन किया जाएगा। त्रिशूल, डमरू और बेलपत्र की थीम पर इसका निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि, ‘उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन’ वाराणसी के रिंग रोड स्थित गंजारी में अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस क्रिकेट स्टेडियम बना रहा है। कार्यदायी संस्था को कार्य गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर करने को कहा गया है। अब तक 35 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। मार्च 2026 तक पूरी तरह से स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा। इसका निर्माण कार्य एलएनटी कंपनी कर रही है। गुणवत्ता की भी जांच कराई जा रही है। दर्शक दीर्घा, पार्किंग का निर्माण चल रहा है। डेढ़ साल यह तैयार हो जाएगा। गंजारी स्टेडियम के निर्माण पर 451 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच का आयोजन होगा। इसके अलावा आईपीएल का भी आयोजन किया जाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page