वाराणसी
गंगा में रात को बोटिंग करने वालों पर्यटकों को लगा झटका
Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर की शान गंगा तट के किनारे बोटिंग करने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर नाविकों के लिए जल पुलिस ने नाव संचालन को लेकर समय सीमा तय कर दी है। जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव ने बताया कि, रात 8:30 बजे के बाद कोई भी नावें गंगा में नहीं उतरेंगीं। जो नावें गंगा में पहले से संचालित हो रही होंगी, उन्हें हर हाल में रात 9 बजे तक किनारे आना होगा। जबकि, शवदाह के लिए इस्तेमाल नावों को छूट रहेगी। यदि कोई भी नाविक इस आदेश की अवहेलना करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Loading...
Continue Reading
