Connect with us

वाराणसी

गंगा टास्क फोर्स के तत्वावधान में पौधारोपण का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र के हरमन माइनर स्कूल डुबकियां के प्रांगण में आज सोमवार को 39 गोरखा रायफल, गंगा टास्क फोर्स के तत्वावधान में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष प्रार्थना सभा में गणेश वंदना के साथ हुआ। प्राइमरी विंग के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

नायब सूबेदार धनेश कुमार ने वृक्षारोपण की आवश्कता पर प्रकाश डाला तथा सभी बच्चों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अंबिका प्रसाद गौड़ ने पेड़ों का महत्व बताते हुए उसके औषधीय गुणों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अपेक्षा ने किया।

तत्पश्चात प्रधानाचार्य डॉ अंबिका प्रसाद गौड़ व नायब सूबेदार धनेश कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम हवलदार राम चंद्र, नायक विजय थापा, नायक विक्रांत, रायफल मैन भीम सिंह इत्यादि व बच्चों ने विद्यालय प्रांगण में पचास से ज्यादा पेड़ लगाए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page