Connect with us

मिर्ज़ापुर

“खेल को खेल की भावना से देखना चाहिए” : राजू नेता

Published

on

Loading...
Loading...

खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया जज्बा, विजेताओं को मिला सम्मान

मड़िहान (मिर्जापुर)। विकासखंड राजगढ़ के ग्राम पंचायत राजगढ़ स्थित मिनी स्टेडियम “मिल्खा सिंह” में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह प्रतियोगिता नेहरू युवा केंद्र, मिर्जापुर (भारत सरकार) के तत्वावधान में संपन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्कर्ष मौर्य उर्फ राजू नेता (क्षेत्र पंचायत सदस्य, ददरा) ने पूजन-अर्चन के साथ किया। वहीं, विशिष्ट अतिथि रमेश यादव (ग्राम प्रधान, ददरा) ने साइकिल रेसिंग को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया।

प्रतियोगिताओं के नतीजे

साइकिल रेसिंग: काजल यादव ने प्रथम, अनुष्का ने द्वितीय और अनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Advertisement

वॉलीबॉल: लूसा स्टेशन ददरा की टीम ने नारायणपुर को हराकर खिताब जीता।

बैडमिंटन: अमित यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।

कुश्ती: शिवा मौर्य विजेता बने।

कबड्डी (बालिका वर्ग): खटखरिया की टीम ने कुड़ी को हराकर फाइनल में जीत दर्ज की।

मुख्य अतिथि राजू नेता ने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड, सिल्वर मेडल, कॉपी और पेन देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों दर्शक और खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संतोष पाठक ने कॉमेंट्री का जिम्मा संभाला। यह आयोजन मिल्खा सिंह स्टेडियम के निर्माण के बाद पहली बार हुआ।

Advertisement

कार्यक्रम में रमेश यादव (ग्राम प्रधान, ददरा), रामकिशोर यादव (सब-इंस्पेक्टर, थाना राजगढ़), लवकुश कोल, अजय मौर्य, अवनीश यादव, राज नारायण केशरी (रेफरी), दीना यादव, अरविंद यादव, प्रद्युम्न कुमार, रणजीत सिंह, अवधेश कुमार राजभर, धर्मराज मिश्रा और देवबली यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page