Connect with us

गाजीपुर

खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जमानियां क्षेत्र स्थित एस.आर.एन.एस.एस. पब्लिक स्कूल बरुईन और कम्पोजिट विद्यालय बरुईन के बीच भव्य खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

100 मीटर दौड़ में एस.आर.एन.एस.एस. पब्लिक स्कूल बरुईन के अभिषेक यादव (कक्षा 6), अंश यादव (कक्षा 7) और चैतन्य सिंह (कक्षा 8) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय बरुईन के सूरज कुमार ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी छात्रों का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। पारंपरिक लोकनृत्य में एस.आर.एन.एस.एस. पब्लिक स्कूल की “पर्देसिया ग्रुप” टीम विजेता रही। कक्षा 5 की आराध्या, अंशिका, श्रेया और साक्षी ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई। वहीं, कम्पोजिट विद्यालय बरुइन की योगा डांस टीम उपविजेता रही।

Advertisement

इसके अलावा चंदन, सकीना, आंचल, अंजलि, नंदन, काजल और आशा ने भी अपनी कला और प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस विशेष अवसर पर एस.आर.एन.एस.एस. पब्लिक स्कूल बरुईन के निदेशक श्री रणविजय सिंह ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया और उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पंकज ने किया।

इस आयोजन में कम्पोजिट विद्यालय बरुइन के प्रधानाचार्य सचिदानंद, अजय कुमार, इजाज अहमद और अभिमन्यु प्रसाद तथा एस.आर.एन.एस.एस. पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाएं प्रीति उपाध्याय, स्वाति उपाध्याय, वंदना, ऋतु और शाहीन सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page