Connect with us

वाराणसी

खुशखबरी – जनपद को मिले 25 नए चिकित्सक जल्द होगी चिकित्सालयों व स्वास्थ्य केन्द्रों में तैनाती

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी, 25 जुलाई 2022 – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के विशेष प्रयासों से जनपद को 25 चिकित्सक प्राप्त हुए हैं जिससे जिले की चिकित्सा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सकेगा। जल्द ही जनपद के चिकित्सालयों और स्वास्थ्य केन्द्रों पर तैनात किए जाएंगे। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी ने दी।
सीएमओ ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए जिला चिकित्सालय सहित विभिन्न शहरी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सकों के पद रिक्त थे, जिससे चिकित्सकीय कार्यों में समस्याएं उत्पन्न हो रही थी। इस समस्या को दूर करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जिला स्वास्थ्य समिति के जरिये 25 चिकित्सक नियुक्त किए गए हैं। इसमें 4 स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, एक जनरल फिजीशियन, एक एनेस्थेटिस्ट, एक नेत्र सर्जन एवं शेष सामान्य चिकित्सक शामिल हैं। यह सभी विशेषज्ञ व सामान्य चिकित्सक एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय पाण्डेयपुर, लाल बहादुर शास्त्री जिला चिकित्सालय रामनगर, सीएचसी काशी विद्यापीठ, शिवपुर, दुर्गाकुंड, चोलापुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजघाट, अशफाक़ नगर, भेलूपुर, कैंटोमेंट, चौकाघाट, दुर्गाकुंड, जैतपुरा, माधोपुर, मँड़ुआडीह, अर्दली बाजार एवं सदर बाजार में नियुक्त किए जाएंगे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page