Connect with us

वाराणसी

खिलाड़ियों को मिलेगा डेढ़ लाख मासिक मानदेय, 12 अप्रैल तक आवेदन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रदेश में संचालित 15 खेलों के लिए स्थापित 35 हॉस्टलों में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण हेतु 41 अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को कोच के रूप में नियुक्त किया जाएगा। चयनित कोचों को प्रतिमाह डेढ़ लाख रुपये का मानदेय प्रदान किया जाएगा। जिन खेलों के लिए कोच नियुक्त किए जाएंगे उनमें हॉकी, तैराकी, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, हैंडबॉल और जूडो शामिल हैं।

खेल निदेशालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना आवेदन 12 अप्रैल की शाम पांच बजे तक वाराणसी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करना होगा। चयन के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स या वर्ल्ड कप जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में खिलाड़ी या प्रशिक्षक के रूप में भाग लिया हो। साथ ही पदक विजेता खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Loading...

इसके अतिरिक्त पद्मश्री, खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी अथवा प्रशिक्षक भी पात्र माने जाएंगे। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी से निर्धारित प्रारूप में प्राप्त कर दो प्रतियों में जमा किए जा सकते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page