गोरखपुर
खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक व कर्मचारीगण आमंत्रित
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के तत्वावधान में संघ के मुख्यालय कार्यालय ( प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/कार्यालय गोरखपुर परिसर) पर बाबागुरु गौरक्षनाथ जी के असीम कृपा से मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में दिनाँक 16.01.2026 को दोपहर 12.30 बजे से खिचड़ी सहभोज का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संघ के इस सहभोज कार्यक्रम में सहभागीता के गोरखपुर क्षेत्र में कार्यरत सभी रेलवे कर्मचारियों व कर्मचारी संगठनों के साथ साथ सभी विभागों के प्रमुख मुख्य अधिकारियों और मुख्य कारखाना प्रबंधकों और उनके अधीनस्थ अन्य अधिकारियों को भी संघ के इस सहभोज में शामिल होने के लिए पत्रक &निमन्त्रण कार्ड वितरण करके आग्रह किया गया है।
संघ द्वारा आयोजित खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक की गरिमामयी उपस्थित के लिए महाप्रबन्धक को आमंत्रित करने के लिए श्रमिक संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने उनसे मिलकर निवेदन किया है और संघ के इस आमंत्रण को महाप्रबंधक से सहर्ष स्वीकार किया है। साथ ही साथ सहभोज कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए आश्वस्त भी किया है संघ प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री कामेश्वर दूबे,भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष (गोरखपुर) और कार्यवाहक अध्यक्ष बजरंगी दूबे, रणजीत विक्रम सिंह अजीत शाही, अभय सिंह , जितेंद्र श्रीवास्तव, सर्वेश सिंह. अनीता कश्यप , विकास ओझा आदि पदाधिकारी और लोग शामिल रहे।
