Connect with us

मिर्ज़ापुर

खिचड़ी पहुंचाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान थाना क्षेत्र के मरचा गांव निवासी 28 वर्षीय आकाश गौड़ की गुरुवार रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। आकाश अपनी बहन के घर मलाधरपुर गांव खिचड़ी पहुंचाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। बेला जंगल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घटना की जानकारी अगले दिन मिली जब पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में पड़े आकाश को मड़िहान सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था और दो साल पहले उनकी शादी मोहनपुर गांव की मंजू से हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि बेला जंगल में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं।

दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति अक्सर सड़क किनारे पड़ा रहता है, क्योंकि राहगीर वहां रुकने से कतराते हैं। ऐसे में पुलिस को जानकारी देर से मिलती हैं और इलाज में देरी के कारण अधिकतर घायलों की जान चली जाती है।

Loading...

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बेला जंगल के इस खतरनाक हिस्से में पुलिस की तैनाती की जाए ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page