Connect with us

गाजीपुर

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, व्यापारियों में हलचल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रविवार को नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।

टीम ने कुल छह नमूनें लिए। इनमें सहजानंद टोली स्थित मेसर्स बालकृष्ण एंड संस से किसमिस व साबुदाना, मेसर्स गोल्डेन हट से काला खजूर, मेसर्स सॉस ट्रेडर्स से चावल एवं सिंधिया आटा, तथा मेसर्स जय जयमहल ट्रेडर्स से मसूर दाल का नमूना शामिल है। इस दौरान खाद्य से संबंधित व्यापार करने वाले व्यापारियों में काफी हलचल देखी गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार कौशल, निरीक्षक अरविंद उपाध्याय सहित विभागीय टीम मौजूद रही।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page