वायरल
खलीलाबाद से दिल्ली निवासी युवक लापता, परिजनों में हड़कंप
Loading...
Loading...
संतकबीरनगर। जनपद के खलीलाबाद क्षेत्र से एक युवक के लापता होने की खबर से हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजत पांडे, पुत्र सतीश पांडे, जो दिल्ली से अपने ननिहाल मगर सेमरा (मगहर) आ रहे थे, खलीलाबाद पहुंचने के बाद अचानक लापता हो गए। काफी देर तक संपर्क न होने पर परिजनों ने रिश्तेदारों व संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
Loading...
रजत के मामा सुशील तिवारी सहित परिवारजन बेहद चिंतित हैं। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है और खोजबीन जारी है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करें।
Continue Reading
