गाजीपुर
खबर का असर: जयदेश न्यूज की रिपोर्टिंग से एनएच 24 पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य
जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाईपास पर स्थित एनएच 24 की सड़क लंबे समय से खराब और जर्जर हालत में थी। जगह-जगह बने गड्ढों और टूटे हिस्सों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों का कहना था कि सड़क की हालत इतनी बदतर है कि अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

जयदेश न्यूज ने उठाई आवाज
जयदेश न्यूज ने इस मुद्दे को बड़े ही प्रमुखता से प्रकाशित किया। समाचार में बताया गया कि NH 24 सड़क की दयनीय स्थिति के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पता ही नहीं चलता कि गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढा।

NHAI ने लिया संज्ञान
खबर प्रकाशित होते ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने मामले को गंभीरता से लिया और शुक्रवार की शाम से ही सड़क मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया। मरम्मत कार्य में गड्ढों को भरने और जर्जर हिस्सों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

स्थानीय लोगों में खुशी
मरम्मत कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। हरिश्चंद्र गुप्ता (स्थानीय व्यापारी) ने कहा, “सड़क की वजह से रोज ग्राहकों और सामान की ढुलाई में दिक्कत होती थी। जयदेश न्यूज ने हमारी समस्या उठाई और तुरंत असर हुआ, इसके लिए हम आभारी हैं।”
संतोष यादव (वाहन चालक) ने कहा, “गड्ढों से भरी सड़क पर रोज एक्सीडेंट का खतरा बना रहता था। अब मरम्मत शुरू हो गई है, राहत मिलेगी।”
