Connect with us

वाराणसी

खड़े ट्रक से टकराई पर्यटकों से भरी बस, 13 यात्री घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर औराई फ्लाईओवर के पास सोमवार को भीषण हादसा हो गया। 50 यात्रियों से भरी बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इसमें बस चालक समेत 13 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यात्री ‘श्री काशी विश्वनाथ’ के दर्शन कर काशी से वापस जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुट गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ मरीजों को चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, 50 पर्यटकों को लेकर बस महाराष्ट्र के कोल्हापुर से चार धाम की यात्रा पर निकली थी। पर्यटक वाराणसी दर्शन कर प्रयागराज की तरफ जा रहे थे। जैसे ही बस औराई फ्लाईओवर के पास पहुंची तभी ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे बस चालक समेत 13 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि, ट्रक का टायर खराब हो गया था। इसलिए हाईवे पर फ्लाईओवर के पास खड़ा था।

Loading...

चालक सागर (40) समेत वैशाली सिंह (50), सुदामा पाटिल (67), गोपाल लोखंडे (58), हंस (23), संतोष (22), अमित (28), नितिन (46), कुंता देवी (70), आकाश भाई (73), मंगल राम (65), शिवाजी (61), रंजीत (23) सभी निवासी कोल्हापुर महाराष्ट्र को गंभीर चोटें आई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page