Connect with us

गोरखपुर

खजनी तहसील के 25 पत्रकारों का हुआ भव्य सम्मान

Published

on

चौथे स्तंभ के योगदान को किया गया नमन

खजनी (गोरखपुर)। आंग्ल नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर नगज़र पंचायत उनवल नई बाजार स्थित मोहनलाल कपड़ा वाले कटरे में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सूर्य प्रकाश पाण्डेय उर्फ नन्हे पाण्डेय (अध्यापक) द्वारा किया गया, जिसमें खजनी तहसील क्षेत्र के 25 पत्रकारों को अंगवस्त्र व डायरीस्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि व आयोजक सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने पत्रकारों को लोकतंत्र का सशक्त चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज को सच से रूबरू कराने का कार्य करते हैं। आज के दौर में पत्रकार हर मौसम, हर परिस्थिति में जोखिम उठाकर जनहित की सूचनाएं समय पर जनता तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार साथियों का संघर्ष और समर्पण अतुलनीय है, ऐसे में उन्हें जितना सम्मान दिया जाए, वह कम ही होगा।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार न केवल घटनाओं की रिपोर्टिंग करते हैं, बल्कि समाज की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का सेतु भी बनते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकार सीमित संसाधनों के बावजूद ईमानदारी और निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, जो प्रशंसनीय है।

सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पत्रकारों के मनोबल को बढ़ाने वाला बताया। कार्यक्रम का समापन आपसी संवाद और नववर्ष की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page