अपराध
‘क्राइम पेट्रोल’ की अभिनेत्री बच्चे के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार
पुलिस ने किया घटना का सनसनीखेज खुलासा
ठाणे। लोकप्रिय टीवी शो ‘क्राइम पेट्रोल 4’ में नजर आने वाली अभिनेत्री शबरीन को एक बच्चे के अपहरण के आरोप में महाराष्ट्र के पालघर जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शबरीन पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी ब्रजेश सिंह के परिवार को सबक सिखाने के लिए उसके साढ़े तीन साल के भतीजे का अपहरण किया।
पुलिस के अनुसार, शबरीन और ब्रजेश सिंह के बीच प्रेम संबंध थे लेकिन ब्रजेश का परिवार इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दे रहा था। नाराज शबरीन ने बदले की भावना से यह कदम उठाया। घटना के दिन, शबरीन ने स्कूल से प्रिंस नामक बच्चे को दवा दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई, क्योंकि बच्चा उसे पहले से जानता था।

परिजनों ने जब प्रिंस के लापता होने की सूचना दी, तो जांच के बाद पुलिस ने उसे नैगांव स्थित एक फ्लैट से सुरक्षित बरामद कर लिया। इस मामले में ब्रजेश सिंह की भी संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि फुटेज में उसे एक अज्ञात व्यक्ति के साथ देखा गया था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
