अपराध
कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतर्जनपदीय चोर को किया गिरफ्तार
वाराणसी। जिले की कोतवाली पुलिस ने सोमवार को अंतर्जनपदीय चोर राहुल उर्फ अर्जुन को पातालपुरी मठ के पास से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल, देशी तमंचा और 0.315 बोर का दो कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई कर रही है। अभियुक्त के खिलाफ वाराणसी के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि, मैं कई बार जेल जा चुका हूं और अभी कुछ दिन पहले ही छूट कर आया था। मेरे पास पैसे नहीं है और मैं मेहनत मजदूरी का काम नहीं कर पाता। मुझे चोरी करना आसान लगता है। इसलिए मैंने इस बुलेट मोटरसाइकिल को 20 अप्रैल के दिन शिव प्रसाद गुप्त चिकित्सालय, कबीरचौरा के पास से चोरी किया था। बाद में इस बुलेट को बेचने की फिराक में था। यदि कभी कोई मुझे चोरी करते हुए देख लेता है तो मैं अपने पास रखे तमंचे से उसको डराकर भगा देता हूॅं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उप निरीक्षक राम पूजन बिंद, सुमन यादव, पीयूष कुमार, कांस्टेबल शिवम भारती और अखिलेश कुमार शामिल रहें।
