Connect with us

वाराणसी

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने गुरुवार को अग्र बंधुओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। केंद्रीय मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह गुरुवार को पार्वती पुरी कॉलोनी स्थित श्री अनिल कुमार जैन के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने अग्रबंधुओं से मिलकर उन्हें सरकार की उपलब्धियों से रूबरू कराया और अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रोत्साहित किया .

उन्होंने कहा कि मतदान हर नागरिक का मूल अधिकार है और हमारा प्रयास हो कि हम अपने आसपास के ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं के मताधिकार का प्रयोग करा सकें जिससे एक स्वच्छ और मजबूत सरकार का चुनाव हो सके.

Loading...

इस मौके पर उनका स्वागत संकल्प संस्था के संरक्षक एवं श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के प्रबंधक अनिल कुमार जैन एवं दीपक अग्रवाल लायंस ने किया

इस दौरान प्रमुख रुप से अशोक जी अग्रवाल, अशोक अग्रवाल “नाटीईमली”, अनिल कुमार जैन, हरीश कुमार अग्रवाल, सतीश भूषण अग्रवाल, दिनेश कुमार अग्रवाल, गिरधर अग्रवाल “चंपालाल”, संजय अग्रवाल “गिरिराज”, अनंत अग्रवाल, पंकज अग्रवाल “एलआईसी”, संतोष कुमार “कर्णघंटा”, राज किशोर चंद्र, भूपेंद्र जैन, गीता जैन, दीपक अग्रवाल “लायंस”, आरसी जैन, रमेश चंद्र अग्रवाल, संजीव शाह, डॉ हर्षित जैन, दिवस अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page