Connect with us

वाराणसी

कैंट से टेंगरा मोड़ तक ई-बस सेवा शुरू, यात्रियों को सहूलियत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कैंट बस स्टेशन से टेंगरा मोड़ तक सिटी ट्रांसपोर्ट की ई-बस सेवा शुरू हो गई है। किराया 25 रुपये निर्धारित किया गया है। हर घंटे पर एक बस की आवाजाही हो रही है। सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी सहूलियत हो रही है।

टेंगरा मोड़ से वाराणसी के लिए यात्रियों की भीड़ रहती है। उन्हें निजी सवारी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। निजी वाहन चालक मनमाना किराया वसूलते हैं और क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर चलते है। इससे हादसों की भी आशंका बनी रहती है। ऐसे में सिटी ट्रांसपोर्ट से कैंट से टेंगरा मोड़ तक ई-बसों का संचालन शुरू किया गया है।

Loading...

कैंट से टेंगरा मोड़ तक किराया 30 रुपये और लंका से टेंगरा मोड़ तक किराया 15 रुपये रखा गया है। ऑटो और ई-रिक्शा से इतनी दूरी तय करने में यात्रियों को 60 से 70 रुपये देने पड़ते हैं। कैंट से लंका, रामनगर होते हुए बस टेंडरा मोड़ जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page