Connect with us

मिर्ज़ापुर

के. एस. पी. ट्रस्ट” ने जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र, समाजसेवा का दिया संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। अग्रणी सामाजिक संस्था “के. एस. पी. ट्रस्ट” ने “नर सेवा – नारायण सेवा” के तहत लंका पहाड़ी और करनपुर पहाड़ी स्थित दलित बस्तियों में वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में असहाय, वंचित और जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव ने कहा, “समाज के विकास और उत्थान में हर जागरूक और प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग महत्वपूर्ण होता है। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें आपकी सेवा का अवसर मिला।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पी. पी. श्रीवास्तव ने की। उन्होंने कहा, “हर सक्षम व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है कि वह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए।”

ट्रस्ट के विशिष्ट न्यासी शिवम श्रीवास्तव ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए कहा, “समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करना ही हमारे ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य और ध्येय है।”

इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों और प्रबुद्ध जनों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के आयोजन में शिवम श्रीवास्तव, डॉ. पी. पी. श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, श्रीश श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, एडवोकेट सुधांशु श्रीवास्तव, दिव्यांश श्रीवास्तव और आयुष श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page