Connect with us

खेल

केकेआर की रोमांचक जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों से हराया

Published

on

Loading...
Loading...

विशाखापट्टनम में खेले गए केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में केकेआर ने दिल्ली को रिकॉर्ड 106 रनों से हराकर रोमांचक जीत हासिल की। केकेआर ने 7 विकेट खोकर 272 रन बनाएं। जबकि दिल्ली कैपिटल्स 166 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उनकी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 272 रन बनाए। कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने 39 गेंद पर 7 चौके और 7 छक्के की मदद से 85 रन बनाए। अंगकृष रघुवंशी ने 27 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 54 रन बनाए।

Loading...

तो वहीं आंद्रे रसेल ने 19 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 41 रन बनाए। जबकि रिंकू सिंह ने 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 26 रन बनाए। दिल्ली के लिए खलील अहमद ने 43 रन देकर 1 विकेट लिया। इशांत शर्मा ने 3 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए। एनरिख नॉर्खिया ने 59 रन देकर 3 विकेट लिए। मिचेल मार्श ने 37 रन देकर 1 विकेट लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page