Connect with us

वाराणसी

केकेआर की टीम पहुंची वाराणसी, एयरपोर्ट से लेकर शहर तक फैंस हुए सरप्राइज्ड

Published

on

Loading...
Loading...

बाबा विश्वनाथ ने बुलाया है, जाना था कोलकाता पहुंच गए बनारस – केकेआर

IPL- 2024 में लखनऊ और कोलकाता नाइट राइडर्स के महत्वपूर्ण मैच के बाद कोलकाता लौट रही केकेआर की टीम अचानक वाराणसी पहुंच गई। वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए क्रिकेट प्रेमियों में होड़ मच गई। टीम के सभी खिलाड़ियों ने इस लम्हे को काफी यादगार बताया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को ही टीम को 7 बजकर 25 मिनट पर कोलकाता पहुंचना था, लेकिन लखनऊ से कोलकाता की यह फ्लाइट खराब मौसम के चलते लैंड ही नहीं कर पाई। विमान का कोलकाता में उतरना असंभव था, ऐसे में विमान को पहले गुवाहाटी की ओर रवाना किया गया और फिर वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। टीम मंगलवार को तड़के तीन बजे वाराणसी पहुंची और यहां के ताज गंगेज होटल में रात बिताई। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अचानक से आईपीएल के खिलाड़ियों को देखकर फैंस सरप्राइज्ड हो गए। लोगों ने इस लम्हे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। यहां तक की केकेआर की टीम ने जब शहर की तरफ प्रस्थान किया और घाट पर नौकायन किया तब वहां पर उपस्थित लोग भी काफी अचंभित हुए।

वाराणसी में विमान लैंड होने के बाद टीम कुछ समय के बाद गंगा घाट पहुंची। यहां पूरी टीम ने नौका विहार का लुत्फ उठाया। नाव से गंगा द्वार के रास्ते श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और बाबा के दर्शन किए। धाम परिसर में भ्रमण कर यहां की व्यवस्था को देखकर अभिभूत हुए। खिलाड़ी वैंकटेश अय्यर ने कहा कि जितना बाबा के धाम के बारे में सुना था, उससे कहीं अच्छी सुविधा हो गई है। यहां आगे भी आना चाहूंगा। टीम ने काशी दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page