पूर्वांचल
केंद्र और प्रदेश में जरूरी है भाजपा सरकार, तभी पूरा होगा विकसित भारत का सपना : अनुराग ठाकुर
चंदौली। भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें लोकसभा कलेक्टर के प्रभारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रहे। जिसमें उन्होंने लोकसभा चंदौली एवं लोकसभा गाजीपुर के चुनाव प्रबंधन समिति के लोगों के साथ बैठक किया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, भाजपा का जो नारा है ‘अबकी बार 400 के पार’ उसके लिए उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें जितनी होगी तभी 400 पार पूरा हो पाएगा। पहले की अपेक्षा देश तेजी से विकास की तरफ बढ़ रहा है।

केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार जरूरी है तभी पूरा विकास हो पाएगा और सांसद ही क्षेत्र की जनता का आवाज उठाता है। मेरा बूथ सबसे मजबूत करना है अपने-अपने बूथों को सबको जीतने की जरूरत है और नियमित बूथ पर बैठक भी करना अनिवार्य है। हर बूथ से 370 वोटों की लीड करना है। 2014 से पहले घोटाले की सरकार थी, हर रोज नए-नए घोटाले सुनने को मिलते थे। आज देश में सुशासन की सरकार है। पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे, आज विकास हो रहा है। आज रोजगार के अवसर ज्यादा हैं। हमें विकसित भारत का निर्माण करना है।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, सांसद राज्य सभा दर्शना सिंह, साधना सिंह विधायक सुशील सिंह, रमेश जायसवाल, सर्वेश कुशवाहा, राणा प्रताप सिंह, अभिमन्यु सिंह, शिवराज सिंह, सुजीत जायसवाल, अखिल पोद्दार उमाशंकर सिंह, जितेंद्र पांडे, जैनेंद्र कुमार, राकेश मिश्रा, सुरेश मौर्य, आशीष गुप्ता, किरन शर्मा, अनिल तिवारी इत्यादि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
