Connect with us

गाजीपुर

कृषि अनुसंधान केंद्र का शैक्षिक भ्रमण कर छात्रों ने बढ़ाये ज्ञान के आयाम

Published

on

Loading...
Loading...

क्विज प्रतियोगिता से चयनित 70 छात्रों ने कृषि अनुसंधान संस्थानों का किया भ्रमण

सादात (गाजीपुर)। सादात विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 70 बच्चों को गुरुवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिसर, सूक्ष्म जीव ब्यूरो और भारतीय कृषि बीज अनुसंधान संस्थान का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। यह भ्रमण “एक्सपोजर विजिट” कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को भारतीय कृषि अनुसंधान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और वहां की व्यवस्था के बारे में बताया गया।

भ्रमण के दौरान बच्चों ने अनुसंधान संस्थानों में रखे गए प्रमुख तथ्यों और सामग्रियों को देखा और बाहरी वातावरण से परिचित हुए। उच्च प्राथमिक विद्यालय सादात के प्रधानाध्यापक सुभाष सिंह यादव ने बताया कि भ्रमण से लौटने के बाद बच्चों ने वहां के अनुभवों और उपलब्धियों को कक्षा में अन्य बच्चों के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि इस भ्रमण से बच्चों के ज्ञान में वृद्धि हुई है और उनमें प्रसन्नता देखी गई।

क्विज प्रतियोगिता से हुआ बच्चों का चयन

इस शैक्षिक भ्रमण के लिए बच्चों का चयन एक क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया। प्रतियोगिता में 150 से अधिक बच्चों ने भाग लिया, जिनमें से 70 बच्चों का चयन किया गया। प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

Advertisement

भ्रमण में शामिल बच्चों को विभाग द्वारा टी-शर्ट, टोपी, बैग, कॉपी और पेन प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ शिक्षक संतोष सिंह, संतोष यादव, शीतला यादव, सावित्री यादव, सीमा यादव, राजेश राम, और अभिषेक यादव भी मौजूद थे।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि विभाग ने कक्षा 6, 7 और 8 के छात्रों के लिए इस तरह के एक्सपोजर विजिट की योजना बनाई है, ताकि बच्चों को नई चीजें देखने और सीखने का अवसर मिल सके। इससे उनका बाहरी ज्ञान और आत्मविश्वास दोनों में बढ़ोतरी हो रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page