गाजीपुर
कुसुमी कलां मठ परिसर में दो दिवसीय श्रीराम कथा व विशाल भंडारा आयोजित
देवकली (गाजीपुर) जयदेश। प्राचीन श्री महादेव राधेश्वर ठाकुर लक्ष्मी नारायण मठ कुसुमी कलां परिसर में पीठाधीश्वर महंथ स्व० बद्रीनारायण गिरी की 22वीं पुण्यतिथि वर्तमान पीठाधीश्वर बबलू गिरी जी महाराज के नेतृत्व में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दो दिवसीय श्रीराम कथा, रुद्राभिषेक, कीर्तन, भजन व विशाल भंडारा 25 फरवरी को आयोजित किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मोनीबाबा धाम चोचकपुर के महंथ सत्यानंद गिरी जी महाराज, बनदेवी मठ मऊ के महंथ सुनील गिरी जी महाराज, बक्सर बिहार मठ के महंथ अनिल गिरी जी महाराज, गुरूबाग गाजीपुर के महंथ अंजनी दास जी महाराज, होलीपुर के गोपाल गिरी जी महाराज, नागा बाबा धाम के सुदामा गिरी जी महाराज, जेवर के गणेश गिरी, बबुरा के ओमप्रकाश गिरी जी सहित काफी संख्या में संत महात्मा व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
इसके अलावा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के जिला अध्यक्ष अशोक प्रताप त्रिपाठी, भाजपा नेता कंचन गिरी, ग्राम प्रधान रामकिशुन बिन्द, शिवा गिरी, राधेश्याम गिरी, छोटेलाल गिरी, मनोज गिरी, राजनाथ गिरी, हरिशंकर गिरी, महेन्द्र गिरी, बेजनाथ तिवारी, अमरनाथ तिवारी, रवीन्द्र यादव, विपीन यादव आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।
