गोरखपुर
कुशीनगर से आई ‘नंदनी’ बनी खजनी की शान
सुंदरता और दूध उत्पादन से बटोर रही सराहना
गोरखपुर। जिले के खजनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा विहारी बुजुर्ग में इन दिनों एक विशेष गौमाता पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कुशीनगर जनपद के दुदही क्षेत्र से लगभग एक लाख पचास हजार रुपये में खरीदी गई यह अत्यंत सुंदर और आकर्षक गाय लोगों का मन मोह रही है। इस गौमाता का नाम उसके सेवक राहुल पांडेय ने श्रद्धा और स्नेह से ‘नंदनी’ रखा है। राहुल पांडेय गोरखपुर बस्ती ज़ोन में कृषि अधिकारी है इस लिए गौ सेवा से बहुत ही लगाव है।

नंदनी की सबसे बड़ी विशेषता उसका उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादन है। बताया जाता है कि यह गाय एक समय में लगभग 35 लीटर दूध देती है, जो इसे साधारण नहीं बल्कि विशेष बनाता है। चमकदार शरीर, शांत स्वभाव और सुडौल बनावट के कारण नंदनी जहां जाती है, वहीं आकर्षण का केंद्र बन जाती है। इसकी सुंदरता में चार-चांद इसके नन्हे बछड़े ने लगा दिए हैं, जो मां के साथ खेलते हुए गौ-परिवार की ममता और जीवन का जीवंत चित्र प्रस्तुत करता है।
राहुल पांडेय का कहना है कि नंदनी केवल एक पशु नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य है। वे गौसेवा को धर्म और कर्तव्य मानते हैं। नंदनी और उसका बच्चा मनुष्य और गौ के सह-अस्तित्व, करुणा और संस्कारों का प्रतीक बनकर यह संदेश देते हैं कि गौमाता की सेवा से जीवन में शांति, समृद्धि और सकारात्मकता आती है।
