वाराणसी
कुवैत अग्निकांड में मृत वाराणसी के प्रवीण माधव सिंह के घर पहुंचे जिलाधिकारी, परिजनों से ली पूरी जानकारी
वाराणसी। कुवैत के मंगाफ शहर में बीते बुधवार की सुबह बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने की वजह से 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में जान गंवाने वाले वाराणसी के प्रवीण माधव सिंह भी शामिल थे। बुधवार को वाराणसी के जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने दिवंगत प्रवीण माधोसिंह के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी परिवार के सभी सदस्यों का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने परिजनों से कहा कि, जिला प्रशासन हर संभव आपकी मदद करेगा।

बता दें कि, छतरीपुर गांव के निवासी प्रवीण माधोसिंह कुवैत में नौकरी करते थे।, बीते 12 जून को कुवैत के मंगाफ शहर में स्थित बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग जाने के कारण 40 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी, उनमें से एक वाराणसी के छतरीपुर गांव के निवासी प्रवीण माधोसिंह भी थे, जो पिछले 10 सालों से वहां कार्यरत थे।
सरकार द्वारा वायुयान से शव भारत लाने की व्यवस्था की गयी है। शुक्रवार की शाम को शव वाराणसी पहुंचेंगा। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है और एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गयी है।
