Connect with us

मिर्ज़ापुर

“कुंभ को न करें मैला, प्रयोग में लाएं थाली और थैला” : आरएसएस

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर: दिव्य-भव्य महाकुंभ-2025 को कचरा मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देशव्यापी “एक थाली, एक थैला” अभियान चला रहा है। इसका उद्देश्य महाकुंभ में प्लास्टिक और थर्मोकोल का उपयोग कम करना और भारतीय संस्कृति के अनुरूप स्वच्छता का संदेश देना है।

देशभर से जुटाई जा रही सामग्री

अब तक पूरे देश से 10 लाख से अधिक स्टील की थालियां और 22 लाख से अधिक हरित थैले प्रयागराज पहुंच चुके हैं। मिर्जापुर जिले से भी 3000 थालियां और 5000 थैले महाकुंभ में भेजे जा रहे हैं, जिनमें से 40% सामग्री पहले ही प्रयागराज पहुंच चुकी है।

कचरा मुक्त कुंभ का लक्ष्य

प्रांत पर्यावरण प्रमुख कृष्ण मोहन ने बताया कि महाकुंभ में हर साल 40-50 हजार टन प्लास्टिक और थर्मोकोल का कचरा उत्पन्न होता था। इसे कम करने और स्वच्छ भारत अभियान को साकार करने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “महाकुंभ में प्लास्टिक और थर्मोकोल के स्थान पर स्टील थाली और कपड़े के थैले के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।”

स्वयंसेवकों का समर्पण

महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को मठों और अखाड़ों में प्रसाद और भोजन के लिए थर्मोकोल या प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके तहत थाली और थैले निशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। इस अभियान में लाखों स्वयंसेवक तन-मन-धन से सहयोग कर रहे हैं।

स्लोगन के साथ संदेश

आरएसएस ने इस अभियान के लिए एक प्रभावशाली स्लोगन दिया है: “कुंभ को न करें मैला, प्रयोग में लाएं थाली और थैला।” इस संदेश के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भाव जागृत किया जा रहा है।

संघ कार्यालय में बैठक

नगर के दुर्गा बाजार स्थित संघ कार्यालय “केशव धाम” में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रांत पर्यावरण प्रमुख कृष्ण मोहन, सह जिला कार्यवाह नीरज द्विवेदी, जिला पर्यावरण प्रमुख संजय सेठ, और सह नगर कार्यवाह रितेश उपस्थित रहे। संचालन नगर प्रचार प्रमुख विमलेश अग्रहरी ने किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page