Connect with us

गाजीपुर

किशोर की पोखरे में डूबने से दर्दनाक मौत, घर में छाया मातम

Published

on

Loading...
Loading...

भीमापार (गाजीपुर)। सादात थाना क्षेत्र के दलीपराय पट्टी गांव में उस समय खुशियों का माहौल मातम में बदल गया जब छठ पर्व पर आए 13 वर्षीय किशोर की पोखरे में डूबकर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, भोला यादव की पत्नी रीता देवी हर वर्ष की भांति छठ पर्व मना रही थीं। इस अवसर पर भोला यादव की बहन अपने बेटे अक्षत यादव उर्फ चीकू (उम्र 13 वर्ष) पुत्र हरिशंकर यादव, निवासी ग्राम धरहरा, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी, रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे दलीपराय पट्टी गांव पहुंचा था।

गांव पहुंचने के कुछ देर बाद ही अक्षत अपने साथियों के साथ बेदी आदि की सफाई करने पोखरे की ओर चला गया। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जब तक आसपास के लोगों को जानकारी हुई और उसे बाहर निकाला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिवारजन उसे तत्काल पास के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अक्षत दो भाइयों में सबसे बड़ा था इससे बड़ी चार बहने भी हैं। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूजा-पाठ और उत्सव का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया। माता रीता देवी और मामी इंदु देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page