गाजीपुर
कासिमाबाद पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद थाना पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक मो. अतहर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त व निगरानी के लिए निकले थे। इसी दौरान सिक्स लेन के नीचे ग्राम कुतुबपुर, थाना कासिमाबाद क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा .315 बोर बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान अशोक कुमार (पुत्र सतीराम निवासी ग्राम मेख थाना कासिमाबाद गाजीपुर, उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना कासिमाबाद में मु0अ0सं0 72/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मु0अ0सं0 72/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कासिमाबाद, गाजीपुर तथा मु0अ0सं0 14/25 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस थाना कासिमाबाद, गाजीपुर शामिल हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी उपनिरीक्षक मो. अतहर व उनकी टीम द्वारा की गई।
