Connect with us

वाराणसी

काशी विश्वनाथ मंदिर में टूटा रिकॉर्ड, भक्तों की संख्या से लेकर चढ़ावे तक हुई वृद्धि

Published

on

Loading...
Loading...

धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी काशी अनादिकाल से सनातन धर्म मानने वालों की तीर्थ स्थली है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के कायाकल्प के बाद श्रद्धालुओं की संख्या और आय में खूब बढ़ोतरी हुई है। सात साल पहले जो आय 20.14 कराेड़ रुपये थी, वह अब बढ़कर 86.79 करोड़ रुपये हो गई। यानी 66.65 करोड़ रुपये आय बढ़ गई। इसी तरह श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ी है। करीब ढाई साल में ही 16.22 करोड़ श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके हैं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। देश-विदेश से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण ‘श्री काशी विश्वनाथ’ के दर्शन करने आते हैं।’

Loading...

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास’ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि, “प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालु अपने इच्छानुसार चढ़ावा चढ़ाते हैं। आय में मंदिर का चढ़ावा, दान, टिकट और परिसर में नवनिर्मित भवनों के किराये को शामिल किया गया है। धाम का लोकार्पण 13 दिसंबर 2021 को हुआ था। तब से मई 2024 तक मंदिर में 16.22 करोड़ श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके हैं। 2017-18 मंदिर की आय 20.14 कराेड़ रुपये थी, वह 2023-24 में बढ़कर 86.79 करोड़ हो गई।”

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page