Connect with us

वाराणसी

काशी विश्वनाथ धाम में शिव भक्तों की उमड़ी भीड़

Published

on

Loading...
Loading...

स्पर्श दर्शन पर रोक, सावन का प्रोटोकॉल लागू

वाराणसी। नए साल के आगमन से पहले ही श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार को ढाई लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया जो इस दिसंबर में अब तक की सबसे अधिक संख्या है।मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सावन का प्रोटोकॉल लागू कर दिया है।

स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी गई है और वीआईपी प्रोटोकॉल भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अनुमान है कि नए साल के दौरान सात लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर में आ सकते हैं।गुरुवार को मंगला आरती से पहले ही बाबा दरबार में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं।

पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी के कारण कई श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के बाद बाबा के दर्शन किए।पिछले कुछ दिनों से बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है। भोग आरती के समय श्रद्धालुओं की कतार गोदौलिया तक पहुंच गई थी।

शाम तक ढाई लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए थे। 21 दिसंबर से अब तक हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। सीईओ विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि नए साल तक सावन प्रोटोकॉल लागू रहेगा और स्पर्श दर्शन पर रोक जारी रहेगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page