Connect with us

वाराणसी

काशी विश्वनाथ के दर्शन करने में बनारसियों को होगी आसानी, इस द्वार से कर सकेंगे प्रवेश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी काशी में जब से श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का कॉरिडोर बना है। तब से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करोड़ों में हो गई है। दर्शन करने के लिए लोग घंटों इंतजार करते हैं। भले ही कितनी लंबी लाइन लगी हो।’श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास’ ने काशीवासियों को अलग द्वार से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है। काशीवासी पिछले काफी दिनों से अलग द्वार से बाबा धाम में प्रवेश दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

उच्च स्तरीय सुरक्षा समिति की मीटिंग में इस पर निर्णय लिया जाएगा। अलग द्वार से प्रवेश से काशीवासियों को सहूलियत होगी। उन्हें बहुत लंबी लाइन में लगकर इंतजार नहीं करना होगा। इसको लेकर अंतिम फैसला उच्च स्तरीय सुरक्षा समिति की मीटिंग में लिया जाएगा।

इसमें ट्रस्ट के पदाधिकारी, पुलिस, पीएसी, सीआरपीएफ के अधिकारी शामिल रहते हैं। मीटिंग में काशीवासियों की मांग पर भी विचार किया जाएगा। वर्तमान व्यवस्था अभी तक की स्थिति को ध्यान में रखकर लागू की गई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page