वायरल
काशी-प्रयाग के बीच क्रूज संचालन के लिए सर्वे शुरू
Loading...
Loading...
प्रयागराज में महाकुम्भ के दौरान वाराणसी और प्रयागराज के बीच क्रूज सेवा शुरू करने के लिए गंगा में एक नया जलमार्ग तैयार किया जाएगा। यह मार्ग गंगा के कई चौड़े प्रवाह क्षेत्रों को पार करेगा, लेकिन क्रूज के आवागमन के लिए विशेष रूप से निर्धारित होगा। जलमार्ग की गहराई कम से कम दो मीटर होनी आवश्यक होगी।
Loading...
इस क्रूज सेवा का संचालन एक निजी कंपनी द्वारा किया जाएगा। इसके लिए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) ने वाराणसी से प्रयागराज तक गंगा की गहराई का सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। गंगा के प्रवाह में परिवर्तनशीलता को ध्यान में रखते हुए, प्राधिकरण कुछ स्थानों पर बंडाल लगाएगा ताकि जलमार्ग सुरक्षित बना रहे।
Continue Reading
