वाराणसी
काशी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के 12 वें दीक्षांत समारोह का हुआ भव्य आयोजन
काशी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस,मिर्जामुराद, वाराणसी में शनिवार को 12 वे दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया | समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) जेपी पांडे जी, वाइस चांसलर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वंदना से किया गया। संस्थान के अध्यक्ष विपुल जैन ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया, तत्पश्चात विभिन्न कोर्सों के छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा डिग्री प्रदान की गई।


बीटेक में इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन की छात्रा रिया शर्मा द्वारा ओवरऑल टॉप किया गया जिसके लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। छात्रा द्वारा 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया गया। इसी प्रकार एमबीए में सोनम सिंह, बी.फार्मा. में अलीशा नाज, बीबीए में अनुष्का बनर्जी, बीसीए में रक्षित श्रीवास्तव, डी. फार्मा में वैभव तिवारी तथा पॉलिटेक्निक में कार्तिक को मुख्य अतिथि द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।


इसी प्रकार कुल 9 छात्रों को संस्थान के अध्यक्ष विपुल जैन द्वारा रजत पदक प्रदान किया गया है। पदक वितरण के उपरांत संस्थान के उपनिदेशक डॉक्टर ए के यादव द्वारा संस्थान का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया गया तथा काशी इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी के निदेशक डॉ आशुतोष मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। संस्थान के अध्यक्ष विपुल जैन द्वारा संस्थान के विजन एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु विस्तृत योजना की जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में रोजगार परक शिक्षा तथा राष्ट्र विकास में छात्रों के योगदान पर विस्तृत संबोधन किया।इस अवसर पर संस्थान के संकायध्यक्ष डॉ. डी एम श्रीवास्तव समस्त विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, कर्मचारीगण और पुरातन छात्र उपस्थित रहें।
