वाराणसी
काशी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन में पांच दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का हुआ शुभारंभ
काशी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन द्वारा 9 सितम्बर को नए छात्रों के लिए 5 दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नव प्रवेशित छात्रों को कॉलेज जीवन और शिक्षाविदों का व्यापक परिचय प्रदान करना है। कार्यक्रम 5 दिन तक चलेगा और इसमें छात्रों को उनके नए वातावरण में अभ्यस्त होने में मदद करने के लिए इंडक्शन प्रोग्राम, कार्यशालाएं और सामाजिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला, इंटरैक्टिव कैंपस टूर, अकादमिक सलाह और साथियों और संकाय से मिलने के अवसर शामिल हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथी प्रतापदित्य चक्रवर्ती (ग्लोबल डायरेक्टर एच सी एल टेक एण्ड टीम) रहे जिन्होने समस्त नए छात्रों को उनके भविष्य के लिये शुभकामनायें दी। काशी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन के वाइस चेयरमन प्रोफेसर विपुल जैन इस अवसर पर मौजूद रहे और छात्रो को सम्बोधित किया । इसी कड़ी में दोनों संस्थाओं काशी इन्स्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी और एचसीएल टेक के बीच आज की उद्योग जगत की मांग के अनुसार स्किल डेवलपमेंट और इंटर्नशिप के अवसर के संदर्भ मे एमओयू साइन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर डॉ. आशुतोष मिश्रा, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. एके यादव, डीन अकैडेमीक डॉ. डी एम श्रीवास्तव एवं ट्रेनिंग प्लेसमेंट प्रमुख रवि श्रीवास्तव मौजूद रहे।
