वाराणसी
काशी के कोतवाल से जीत का आशीर्वाद लेकर पुष्य नक्षत्र में नामांकन करेंगे पीएम मोदी
वाराणसी। धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी में मान्यता है कि बिना बाबा काल भैरव के यहां पर कोई कदम नहीं रख सकता। लेकिन देश के प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी पिछले 10 सालों से बाबा के सानिध्य और आशीर्वाद हमेशा प्राप्त करते आए हैं जिसके वजह से वाराणसी समेत पूरे भारत देश का उन्होंने 10 सालों में बखूबी नेतृत्व किया है। अपने आप को मां गंगा के बेटे बोलने वाले पीएम मोदी ने पिछले 10 सालों में बनारस में विकास की एक नई गाथा लिखी है।
2024 में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सोमवार को पीएम अपने संसदीय क्षेत्र आ रहे हैं जहां वह अगले दिन मंगलवार को तीसरी बार नामांकन करेंगे। उनका नामांकन भी एक शुभ मुहूर्त में हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, भौम पुष्य नक्षत्र पद, प्रतिष्ठा और ऐश्वर्यकारक योग का निर्माण करेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त, आनंद और सर्वार्थसिद्धि योग निर्मित हो रहा है। आनंद योग दोपहर 1:05 बजे तक, सर्वार्थ सिद्धि योग पुष्य नक्षत्र में 13 मई को सुबह 11:23 बजे से 14 मई को शाम 5:49 बजे तक रहेगा। इसी तरह सर्वार्थ सिद्धि योग आश्लेषा नक्षत्र में 14 मई को दोपहर 1:05 बजे से 15 मई की सुबह 5:49 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 6:13 बजे से 7:56 बजे तक रहेगा। सूर्य 14 मई को 5:55 तक मेष राशि में और इसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, चंद्रमा संपूर्ण दिन व रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

राज सत्ता के संयोग का करेगी निर्माण – पं. द्राविड़ के अनुसार राहुकाल अपराह्न 3:39 बजे से शाम 5:18 बजे तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गंगा सप्तमी और भौम पुष्य नक्षत्र का संयोग ग्रहों की स्थिति सर्वोत्तम स्थितियों का निर्माण कर रही हैं। इस दिन कोई भी कार्य करने से अभीष्ट की सिद्धि होती है। मंगलवार को पुष्य नक्षत्र राज सत्ता के संयोग का निर्माण करेगी। पुष्य नक्षत्र में यदि किसी काम को किया जाए तो उसमें सफलता तय मानी जाती है।
