Connect with us

वाराणसी

काशी की माटी का सच्चा साथी था, हूॅं और अंतिम दम तक रहूंगा, यह मेरा वचन है : अजय राय

Published

on

Loading...
Loading...

इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी अजय राय अपने चुनावी कैंपेन के दौरान लगातार काशी की अलग-अलग गलियों और और मुहल्लों में जनता से अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के क्रम में उनके साथ लोकसभा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गिरीश पांडे भी चुनावी क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।

अजय राय ने रेवड़ी तालाब, लल्लापुरा, गोदौलिया, मदनपुरा, सोनारपुरा आदि विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान लोगों ने अजय राय का गर्मजोशी के साथ, गगनभेदी जय घोष और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

इस दौरान लोगों ने कहा कि, अजय राय सिर्फ एक प्रत्याशी भर नही हैं, बल्कि वे हमारे भाई और परिवार के सदस्य हैं। हर कठिन से कठिन समय में अजय राय हम लोगों के साथ खड़े रहते हैं। नोट बंदी, कोरोना काल में ऑक्सीजन, इंजेक्शन, दवा, भोजन, रसोई, खून आदि सभी जरूरतों में अजय राय ने अपनी काशी की जनता का खुले दिल से सहयोग किया। परिस्थितियों से कभी भी हिम्मत न हारने वाले व्यक्ति का नाम है अजय राय। वे हमारे प्रत्याशी ही नही बल्कि हमारे बेटे और भाई हैं। हम दुआ करते हैं कि इस बार के चुनाव में पूरे देश में इंडिया गठबंधन और काशी में अजय राय विजयी हों।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page