Connect with us

गाजीपुर

काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने जताया विरोध

Published

on

Loading...
Loading...

आर.टी.ई. एक्ट से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी थोपे जाने के विरोध में कार्यस्थल पर प्रदर्शन

सादात (गाजीपुर) जयदेश। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर 23 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रदेश के सभी बेसिक विद्यालयों में विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में सादात क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय माहपुर सहित समस्त बेसिक विद्यालयों के शिक्षकों ने अपने-अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।

शिक्षकों ने कहा कि (आर.टी.ई. एक्ट) लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) थोपना अन्यायपूर्ण है। उनका कहना है कि यह निर्णय वर्षों से कार्यरत शिक्षकों के अधिकारों और सम्मान के विरुद्ध है। विरोध के दौरान शिक्षकों ने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सादात-गाजीपुर के ब्लॉक अध्यक्ष डा. राजेश यादव के नेतृत्व में गीता यादव, सुनील यादव, सहला परवीन, मीरा कुमारी, उर्मिला पाल, बांके बिहारी सिंह, सनातन विश्वकर्मा, फखरूद्दीन अहमद, अजय विक्रम सिंह, श्रीराम विश्वकर्मा, रामानन्द यादव सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Advertisement

शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे की रणनीति भी बनाई जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page