Connect with us

दुर्घटना

कार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। अयोध्या फोरलेन पर गोटवा बाजार के पास कार की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी अशोक मिश्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अशोक मिश्रा सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Loading...

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page