राज्य-राजधानी
इनोवा से 71.97 लाख बरामद
बाइक के सीट कवर में छुपा कर ले जाया जा रहा 1.05 लाख बरामद
धनबाद। जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी. जनार्दनन के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। नकद राशि शराब और अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों की रोकथाम के लिए 11 इंटरस्टेट और 5 इंटरडिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट बनाए गए हैं जहां हर छोटे-बड़े वाहन की कड़ाई से जांच हो रही है।

इसी कड़ी में बुधवार तड़के करीब 3 बजे तेलमच्चो स्थित धनबाद-बोकारो इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट पर एक टोयोटा इनोवा (जेएच 10 बी.वाइ. 9655) की जांच के दौरान 71 लाख 97 हजार रुपए बरामद किए गए जो बोकारो से धनबाद में प्रवेश कर रही थी।
इसके अलावा बरोरा थाना क्षेत्र के हरिना चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार से एक लाख पांच हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने राशि जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
